हरिद्वार: भेल कर्मचारियों ने बोनस और बैठक की तिथि की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

हरिद्वार में भेल के कर्मचारियों ने बोनस और संयुक्त समिति बैठक की तिथि शीघ्र घोषित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। एटक यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि दिवाली से पहले बोनस का भुगतान नहीं हुआ, तो बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी।