कनखलराजनीति

हरिद्वार में भारी बारिश के बीच मोदी-धामी के समर्थन में युवाओं की रैली

हरिद्वार के मिस्सरपुर से धारीवाला गांव तक निकाली गई रैली में भाजपा समर्थक युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति अपना समर्थन जताया। रैली का नेतृत्व भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री शिव चौहान ने किया, जिसमें भारी बारिश के बावजूद युवाओं की बड़ी संख्या शामिल हुई।