हरिद्वार: युवक ने महिला अधिवक्ता का जूनियर बनकर फाइल चुराई

हरिद्वार के प्रधान कुटुंब न्यायालय में 13 अक्टूबर को एक युवक ने महिला अधिवक्ता का जूनियर बताकर अपने ही मुकदमे की फाइल चुरा ली। युवक ने फाइल का कवर टेबल पर छोड़कर मूल दस्तावेज लेकर फरार हो गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।