सिडकुल क्षेत्र में कंपनी जाने की बात कहकर युवक लापता
हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में 10 अक्तूबर को विजय नामक युवक कंपनी जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसकी पत्नी ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें युवक का मोबाइल बंद और घर से सोने के आभूषण गायब होने की जानकारी दी गई है।