हरिद्वार के बिरला घाट पर महिला ने सुसाइड नोट छोड़ गंगा में छलांग लगाई

हरिद्वार के बिरला घाट पर एक महिला ने देर रात आत्महत्या के प्रयास में गंगा में छलांग लगा दी। महिला ने कूदने से पहले सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उसने अभिजीत और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए। स्थानीय लोगों ने उसे बचाया और पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।