कनखल में विजयदशमी पर महानिर्वाणी अखाड़े में शस्त्र पूजन

हरिद्वार के कनखल स्थित पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े में विजयदशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। नागा संन्यासियों ने प्राचीन और आधुनिक हथियारों के साथ सूर्य प्रकाश और भैरव प्रकाश नामक भालों की विशेष पूजा की।