हर की पौड़ी पर गंगा का जलस्तर घटा, श्रद्धालु लोटे से स्नान करने को मजबूर

हरिद्वार के हर की पौड़ी पर गंगा का जलस्तर घटने से श्रद्धालुओं को स्नान में कठिनाई हो रही है। गंग नहर की वार्षिक सफाई और मरम्मत के कारण जलप्रवाह बंद है, जिससे श्रद्धालु मग और लोटे से स्नान कर रहे हैं। जलस्तर सामान्य होने की उम्मीद 7 नवंबर को है।