लक्सर में 26.06 लाख रुपये की अनियमितता पर वीपीडीओ निलंबित
हरिद्वार के लक्सर ब्लॉक में ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत बिना पोर्टल पर अपलोड किए 26.06 लाख रुपये निकालने के मामले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुशील सती को निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह ने सहायक विकास अधिकारी की संस्तुति पर की है।