हरिद्वार में नाबालिगों के वाहन चलाने पर परिवहन विभाग की सख्ती
हरिद्वार में नाबालिग छात्रों द्वारा वाहन चलाने पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने विशेष अभियान चलाया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर स्कूलों के आसपास खड़े संदिग्ध वाहनों की जांच की गई और वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं।