बहादराबाद में दुकान का ताला तोड़कर चोर ने एक लाख रुपये की नकदी चुराई

हरिद्वार के बहादराबाद में एक कंप्यूटर दुकान में चोरी की घटना हुई। दुकानदार खाना खाने के लिए घर गया था, इसी दौरान चोर ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से करीब एक लाख रुपये की नकदी चुरा ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।