हरिद्वार में रामलीला के मंचन ने दर्शकों को किया भावुक

हरिद्वार में श्री रामलीला कमेटी के 103वें वार्षिकोत्सव में रावण दरबार, सीता हरण, जटायु वध और राम विलाप का भावपूर्ण मंचन हुआ। कलाकारों ने जीवंत अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया, जिसमें जटायु के बलिदान और राम के विलाप ने विशेष प्रभाव डाला।