हरिद्वार में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, चार ओवरलोड वाहन सीज
हरिद्वार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने रविवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चार ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया और 25 वाहनों के चालान किए गए, जिसमें यात्री बसें भी शामिल हैं।