रुड़की के पनियाला में हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष को गोली लगी

हरिद्वार के रुड़की में पनियाला चंदापुर में आयोजित मेले के दौरान हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विशाल चौहान पर गोली चलाई गई। उन्हें कंधे में गोली लगी है और उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।