हरिद्वार में गंगा एक्सप्रेस-वे का विस्तार, 24 गांवों से खरीदी जाएगी 406 एकड़ जमीन

उत्तर प्रदेश सरकार ने गंगा एक्सप्रेस-वे के पश्चिमी छोर का विस्तार हरिद्वार तक करने का निर्णय लिया है। इसके लिए हरिद्वार के 24 गांवों से 406 एकड़ जमीन की खरीद की जाएगी, जिससे क्षेत्र में सड़क संपर्क में सुधार होगा।