हरिद्वार के लिए जबलपुर से स्पेशल ट्रेनें, 22 अक्टूबर से शुरू
पश्चिम मध्य रेल ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए जबलपुर-हरिद्वार के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 01703 हर गुरुवार को 22 अक्टूबर से 19 नवंबर तक चलेगी।