हरिद्वार-वेरावल और हरिद्वार-ओखा एक्सप्रेस का नया रूट अलवर-खैरथल होकर

हरिद्वार-वेरावल (14326/14325) और हरिद्वार-ओखा (14328/14327) एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन अब खैरथल और अलवर होकर किया जाएगा। इससे क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा मिलेगी और धार्मिक तथा व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।