हरिद्वार के रानीपुर सलेमपुर में गौकशी के आरोप में एक गिरफ्तार
हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर में पुलिस ने गौकशी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मौके से 47.4 किलो प्रतिबंधित मांस और कटान के औजार बरामद किए गए हैं, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं।