लक्सर कोतवाली में नारायण ने खुद को आग लगाई, गंभीर हालत में एम्स रेफर

लक्सर के मुंडाखेड़ा खुर्द निवासी 50 वर्षीय नारायण ने 30 लाख के लेनदेन विवाद के चलते कोतवाली में खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे लक्सर सीएचसी से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।