बहादराबाद क्षेत्र में पतंजलि विवि के विद्यार्थियों ने आयोजित किए योग शिविर
पतंजलि विश्वविद्यालय ने 15 से 18 अक्टूबर तक बहादराबाद क्षेत्र के पांच गांवों में चार दिवसीय निशुल्क योग शिविरों का आयोजन किया। शिविरों का समापन यज्ञ और मंत्रोच्चार के साथ हुआ, जिसमें ग्रामीणों को योग, प्राणायाम और आयुर्वेद के प्रति जागरूक किया गया।