हरिद्वार: चारधाम यात्रा में 59.08 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 59,08,972 श्रद्धालुओं ने चारों धामों के दर्शन किए हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि इस सीजन में 72,45,218 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है और यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है।