हरिद्वार: रामलीला मंच से बहादराबाद पुलिस ने साइबर सुरक्षा का संदेश दिया
हरिद्वार के बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने रामलीला मंचन के दौरान सैकड़ों दर्शकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने रामायण के प्रसंगों के जरिए डिजिटल ठगी से बचने के उपाय बताए।