हरिद्वार से खैर लकड़ी तस्करी के मुख्य आरोपी संजय छापरिया गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस ने खैर लकड़ी तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरिद्वार से मुख्य आरोपी संजय छापरिया को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 3 करोड़ 61 लाख रुपये की नकदी और 70 टन अवैध लकड़ी जब्त की जा चुकी है।