हरिद्वार: मदन कौशिक ने राहुल गांधी की टिप्पणी को उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बताया
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे उत्तराखंड के गौरव से जुड़ा मुद्दा बताते हुए कांग्रेस से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की।