हरिद्वार से ओम पर्वत तक जूना अखाड़े की छड़ी यात्रा शुरू
श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा बुधवार को हरिद्वार से प्रारंभ हुई। यह यात्रा उत्तराखंड के चारधाम और अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों का भ्रमण करते हुए ओम पर्वत तक पहुंचेगी, जिसमें पर्वतीय विकास और पलायन रोकने की कामना की गई है।