कनखल में बंद मकान से लाखों के जेवरात चोरी

कनखल के गुरुबख्श विहार कॉलोनी में एक बंद मकान से लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। गृहस्वामी नितिन राठी ने 1 अक्टूबर को परिवार के साथ बाहर जाने के बाद लौटने पर घर का सामान बिखरा पाया और पुलिस को सूचना दी।