कनखल में हिस्ट्रीशीटर अमित कटारिया गिरफ्तार, 22 मामलों में नामजद

कनखल की रविदास बस्ती में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अमित कटारिया को गिरफ्तार किया है। उस पर सब्जी, दूध विक्रेताओं और ई-रिक्शा चालकों से अवैध वसूली करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं। आरोपी पर हत्या के तीन मामलों समेत कुल 22 मुकदमे दर्ज हैं।