ज्वालापुर में ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्कर गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सम्मून नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5.05 ग्राम स्मैक और 450 रुपये नकद बरामद हुए हैं, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।