हरिद्वार: हर की पौड़ी पर 18 दिन तक नहीं होगा स्नान, गंग नहर बंद

हरिद्वार में दशहरे से गंग नहर बंद कर दी गई है, जो 18 दिनों तक बंद रहेगी। इस दौरान वार्षिक रखरखाव और 2027 के कुंभ मेले की तैयारियों के लिए काम किए जाएंगे। हर की पौड़ी पर गंगाजल की अनुपलब्धता से श्रद्धालुओं को स्नान में कठिनाई होगी।