हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ठगी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर 'मामा टीटी हैं' कहकर ठगी करने वाले पांच आरोपियों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पश्चिम बंगाल के दो मजदूरों से 90,500 रुपये की ठगी की थी, जिसमें से 25,000 रुपये और मोबाइल बरामद किए गए हैं।