हरिद्वार में नशीले इंजेक्शनों की तस्करी, चार आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार के बहादराबाद और कनखल क्षेत्र में पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों की तस्करी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 103 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं, जिनमें बुप्रेनॉर्फिन और डाइजेपाम शामिल हैं।