हरिद्वार: पीलीभीत के मुस्लिम परिवार ने अपनाया हिंदू धर्म, मिले नए नाम

पीलीभीत के एक परिवार ने हरिद्वार के चंडी घाट पर गंगा स्नान, हवन और नामकरण संस्कार के बाद हिंदू धर्म अपनाने की घोषणा की। परिवार के मुखिया माहिद का नाम मोहित और पत्नी सबीना का नाम खुशी रखा गया, जबकि बच्चों को नए नाम दिए गए।