लक्सर के गढ़ी संघीपुर में मिलावटी पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा

लक्सर के गढ़ी संघीपुर गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां से 9 क्विंटल मिलावटी पनीर और 90 किलो पामोलिन बरामद किया गया, जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया। फैक्ट्री का लाइसेंस रद्द कर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है।