भूपतवाला-सप्तसरोवर में सड़कों की मरम्मत के लिए डीएम ने दिए सख्त निर्देश
हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भूपतवाला और सप्तसरोवर क्षेत्र में सीवरेज कार्य के चलते क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने एक सप्ताह में मरम्मत कार्य पूरा करने और गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।