हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित ने स्वच्छता के लिए सख्त निर्देश दिए

हरिद्वार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को छह ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ बैठक कर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीठ बाजारों में पॉलीथिन पर पूर्ण प्रतिबंध और कूड़ा निस्तारण के लिए डंपिंग जोन चिन्हित करने की बात कही।