हरिद्वार में 15 अनुपयोगी विद्युत पोल हटाए गए, यातायात में सुधार होगा
हरिद्वार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शहर को सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए 19 अक्टूबर को भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक 15 अनुपयोगी विद्युत पोल हटाए गए हैं। इसके साथ ही इन पोलों पर लगे अनावश्यक तारों को भी हटाने की कार्रवाई की जा रही है।