हरिद्वार में कुंभ-2027 से पहले लघु व्यापारियों को आधुनिक रेहड़ी देने की मांग
हरिद्वार में लघु व्यापार एसोसिएशन ने कुंभ-2027 से पहले रेहड़ी-पटरी कारोबारियों को व्यवस्थित करने और आधुनिक रेहड़ी उपलब्ध कराने की मांग की है। संगठन ने मुख्यमंत्री को ईमेल भेजकर वेंडिंग जोन निर्धारित करने और ड्रेस कोड लागू करने की भी मांग की है।