हरिद्वार में कुंभ 2027 की तैयारियों के लिए 61.42 करोड़ रुपये की मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 से जुड़े 18 विकास कार्यों के लिए 61.42 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसके तहत घाटों, सड़कों और अन्य बुनियादी सुविधाओं के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।