हरिद्वार में सीवर चैंबर से टकराने से युवा कांग्रेस नेता गंभीर घायल

हरिद्वार में 21 अक्टूबर की रात शांतिकुंज के पास सड़क से ऊंचे सीवर चैंबर से टकराकर युवा कांग्रेस के महासचिव तुषार कपिल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें देहरादून के एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।