हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के लिए 492 करोड़ रुपये की स्वीकृति
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के लिए 492 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसमें 175 करोड़ रुपये राज्य सेक्टर से और 317 करोड़ रुपये केंद्र सरकार द्वारा अनुमोदित कार्यों के लिए हैं।