दुर्ग से हरिद्वार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग, सांसद संतोष पांडेय ने पत्र लिखा

राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय ने त्योहारी सीजन में छत्तीसगढ़ से हरिद्वार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है। उन्होंने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर यात्रियों की सुविधा के लिए तत्काल ट्रेन चलाने का अनुरोध किया है।