हरिद्वार हर की पैड़ी पर गंगा आरती के दौरान सांड से मची अफरातफरी
हरिद्वार की हर की पैड़ी पर गंगा आरती के दौरान एक सांड श्रद्धालुओं के बीच घुस गया, जिससे भगदड़ मच गई। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। गंगा सभा ने घाटों पर आवारा पशुओं की समस्या पर चिंता जताई है।