हरिद्वार: बजरंग दल का धरना, स्पा सेंटर मामले में मुकदमे वापस लेने की मांग

हरिद्वार के पेंटागन मॉल स्थित स्पा सेंटर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे के विरोध में सिडकुल थाने में धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए संबंधित होटलों में अनैतिक गतिविधियों की शिकायतों पर कार्रवाई की मांग की।