सिडकुल में युवक पर पांच युवकों ने किया हमला, गंभीर चोटें आईं
हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में 16 अक्टूबर की रात को दिनेश उर्फ रौनक और उसके दोस्त सावन पर पांच युवकों ने लोहे की रॉड, लाठी-डंडों और हॉकी से हमला किया। दिनेश के सिर में 12 टांके लगे और कंधे की हड्डी टूटी, जबकि सावन को भी चोटें आईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।