हरिद्वार: सिडकुल में बाइक और मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में 24 सितंबर को बाइक और मोबाइल लूटने के मामले में फरार आरोपी आदित्य वशिष्ठ उर्फ पंडित (21) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, जिंदा कारतूस और लूट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।