हरिद्वार में अतिक्रमण हटाने का अभियान, वाल्मीकि चौक से मंशा देवी मार्ग तक कार्रवाई

हरिद्वार में कुंभ मेले की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन ने शनिवार को वाल्मीकि चौक से मंशा देवी मार्ग तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस कार्रवाई में जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही, जिसका उद्देश्य सड़क किनारे अवैध कब्जों को हटाकर यातायात को सुचारु बनाना है।