हरिद्वार में दूसरा ईएसआई मेडिकल कॉलेज खुलेगा, कैबिनेट ने मंजूरी दी
हरिद्वार में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) के माध्यम से दूसरा मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाएगा। इसके लिए 10 एकड़ भूमि हस्तांतरण को कैबिनेट ने मंजूरी दी है, जिससे चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद है।