कनखल में महंत गोविंद दास की हत्या का 50 हजार का इनामी चंडीगढ़ से गिरफ्तार
हरिद्वार के कनखल स्थित श्रद्धा भक्ति आश्रम में 2024 में हुई महंत गोविंद दास की हत्या के मामले में फरार 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी प्रदीप को एसटीएफ ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। प्रदीप, जो पंजाब में माल डिलीवरी का काम कर रहा था, की गिरफ्तारी के बाद उसे हरिद्वार पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।