हरकी पैड़ी में श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 31 भिक्षुक गिरफ्तार

हरिद्वार के हरकी पैड़ी क्षेत्र में पुलिस ने 15 अक्टूबर को श्रद्धालुओं को जबरन भीख मांगकर परेशान करने वाले 31 भिक्षुकों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ भिक्षुक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।